रिलायंस फ्रेश फ्रैंचाइज़ी कैसे लें : Reliance Fresh Franchise Cost

Whatsapp GroupJoin
Telegram ChannelJoin

नमस्कार दोस्तों Expertkamai ब्लॉग कि आज कि पोस्ट “Reliance Supermarket Franchise” में हमने आपको रिलायंस कम्पनी कि रिटेल चैन रिलायंस मार्ट कि फ्रैंचाइज़ी कैसे ले कि जानकारी बताई है.

हो सकता है कि, आपके घर के आसपास रिलायंस फ्रेश मौजूद हो और आप वहां पर शॉपिंग करने के लिए या फिर किसी भी चीज की खरीदारी करने के लिए गए हो। ऐसे में आपके मन में भी यह ख्याल आ रहा होगा कि क्यों ना आप भी बिजनेस करने के लिए रिलायंस फ्रेश की फ्रेंचाइजी प्राप्त कर लें और फ्रेंचाइजी स्थापित करके अपना बिजनेस चलाएं।

तो हम बताना चाहते हैं कि, आप रिलायंस फ्रेश की फ्रेंचाइजी बिल्कुल प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको फ्रेंचाइजी पाने का तरीका पता होना चाहिए। हम इसी आर्टिकल में आपको रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी पाने का पूरा प्रोसेस बताएंगे। आर्टिकल में आप जानेंगे कि “रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी क्या है“, “रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी कैसे लें | Reliance Supermarket Franchise Cost

Read Also : एमबीए चाय वाला फ्रेंचाइजी कैसे लें?

रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी क्या है (Reliance Fresh Franchise Details)

फ्रेंचाइजी को डीलरशिप भी कहा जाता है, जिसका मतलब यह होता है कि कंपनी अपने बिजनेस को और भी बढ़ाने के लिए ऐसे लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए कहती है, जो फ्रेंचाइजी ओपन करने के इच्छुक होते हैं।

जैसे कि रिलायंस फ्रेश सुपरमार्केट के द्वारा अपनी फ्रेंचाइजी दी जाती है। ऐसे में अगर आप रिलायंस फ्रेश सुपर मार्केट को अपने आसपास के किसी इलाके में चालू करना चाहते हैं, तो आपको रिलायंस फ्रेश सुपरमार्केट फ्रेंचाइजी लेनी होगी। फ्रेंचाइजी में आप वह सब सारे सामान बेच सकेंगे, जो रिलायंस सुपर मार्केट में बेचा जाता है।

reliance supermarket franchise

रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी कैसे लें (Reliance Fresh Franchise Kaise Le)

रिलायंस फ्रेश के फ्रेंचाइजी लेने के लिए हमने ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में सोचा और इसके लिए हमने रिलायंस फ्रेश की आधिकारिक वेबसाइट को चेक किया, परंतु हमें वहां पर ऑनलाइन आवेदन का कोई भी ऑप्शन नहीं दिखाई दिया, जिसका मतलब यह होता है कि रिलायंस प्रेस की फ्रेंचाइजी पाने के लिए आपको ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

इसके लिए आपको सबसे पहले अपने आसपास के इलाके में यह पता करना है कि रिलायंस प्रेस फ्रेंचाइजी का सेल्स ऑफिसर कौन है और फिर आपको उनसे फ्रेंचाइजी से संबंधित बातचीत करनी है।

अगर वह आपको फ्रेंचाइजी देना चाहेंगे तो वह आगे की सभी कार्यवाही पूरा करने के लिए आप से कहेंगे, जिसे पूरा करते हुए आप रिलायंस फ्रेश की फ्रेंचाइजी हासिल कर सकते हैं। नीचे हम आपको रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी का हेल्पलाइन नंबर भी दे रहे हैं जिस पर संपर्क करके आप फ्रेंचाइजी के बारे में अन्य इंफॉर्मेशन भी प्राप्त कर सकते हैं।

1800 102 7382

रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेने के फायदे (Reliance Fresh Franchise Benefits)

हमारे देश के कई इलाकों में रिलायंस फ्रेश सुपरमार्केट पिछले कई सालों से काम कर रहा है। ऐसे में लोगों को इसकी आदत हो चुकी है। इसलिए अगर आप रिलायंस फ्रेश सुपरमार्केट की फ्रेंचाइजी लेकर इसे चालू करते हैं तो यह बिजनेस आपको अच्छी कमाई कराने में सहायक साबित हो सकता है।

रिलायंस फ्रेश सुपर मार्केट में दैनिक जीवन में जो चीजें इस्तेमाल में आती है, वह तभी चीजें मिल जाती है। इसलिए रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी चालू करने पर आपको कभी भी ग्राहक की कमी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपको रोजाना ग्राहक मिलेंगे, जिससे आपकी कमाई रोजाना होगी। आपके पास पैसे का आवागमन बना रहेगा। इसकी वजह से आप अपने पैसे को दूसरी जगह पर भी डायवर्ट कर सकते हैं और अन्य कई बिजनेस को करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।

रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेने से जोखिम (Reliance Fresh Franchise Cons)

रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी के अगर जोखिम के बारे में बात की जाए, तो इसमें जोखिम तो बहुत ही कम होता है। हालांकि आपको कामकाज संभालने में थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। जैसे कि आपको कभी-कभी वर्कर की सैलरी से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कभी-कभी स्टॉक का मैनेजमेंट देखने में परेशानी हो सकती है।

इसके अलावा सुपरमार्केट में मौजूद सब्जी जैसे आइटम की बिक्री अगर 2 से 3 दिन में नहीं हो पाती है तो वह खराब होने लगते हैं। इसलिए आपको उनके स्टोरेज का उचित प्रबंधन करने की भी आवश्यकता होती है, वरना अगर सब्जी खराब हो जाएगी तो आपको नुकसान हो सकता है।

रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेने के लिए दस्तावेज (Reliance Fresh Franchise Documents)

रिलायंस फ्रेश की फ्रेंचाइजी पाने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज का प्रबंध करने की आवश्यकता होती है, ताकि आपकी पहचान को साबित किया जा सके।

● आईडी प्रूफ आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड
● एड्रेस प्रूफ राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल
● बैंक अकाउंट पासबुक
● पासपोर्ट साइज फोटो
● ईमेल आईडी
● फोन नंबर
● फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट
● जीएसटी नंबर
● पूरे प्रॉपर्टी के कागज विद टाइटल और एड्रेस
● लीज एग्रीमेंट
● एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट)

रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी के लिए इन्वेस्टमेंट (Reliance Fresh Franchise Cost or Reliance Retail Franchise Cost)

आप यह सोचकर बिल्कुल भी मत चले कि रिलायंस फ्रेश की फ्रेंचाइजी आपको 200000 से ₹400000 में मिल जाएगी, बल्कि सच्चाई कुछ और ही है। रिलायंस फ्रेश की फ्रेंचाइजी ले चुके लोगों से हमने बात की और उन्होंने हमें बताया की फ्रेंचाइजी पाने के लिए आपको कम से कम ₹300000 से लेकर के 3500000 रुपए तक की व्यवस्था करने की आवश्यकता होती है। इतना पैसा तब लगेगा जब जमीन आपके नाम पर है। अगर जमीन आपकी नहीं है तो यही इन्वेस्टमेंट ₹5000000 से लेकर के 1 करोड़ के आसपास तक चला जाएगा।

Reliance Digital Franchise Cost

अगर आप रिलायंस डिजिटल के साथ काम करना चाहते हैं तो आपको इसकी फ्रैंचाइज़ी के लिए लगभग 10 से 20 लाख रुपये खर्च करने होंगे. जिसमें फ्रैंचाइज़ी फीस, सामान, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि शामिल है.

Read Also –

रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी के लिए जगह

रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी ओपन करने के लिए 3000 स्क्वायर फीट से लेकर के 3500 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता होती है। यह जगह ऐसी लोकेशन पर होनी चाहिए, जहां पर भीड़भाड़ ज्यादा होती हो।

जैसे की किसी व्यस्त सड़क के बगल में या फिर रेलवे स्टेशन अथवा बस अड्डे के आसपास में या फिर किसी हाई-फाई सोसाइटी के आसपास के इलाके में। ऐसी जगह पर अगर रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी ओपन होती है तो प्रॉफिट बहुत ही अच्छा होता है।

रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेने के लिए लोन (Loan for Reliance Fresh Franchise)

रिलायंस फ्रेश की फ्रेंचाइजी पाने के लिए आपको एक बड़े अमाउंट का इन्वेस्टमेंट करने की आवश्यकता होती है और यह आवश्यक नहीं है कि हर व्यक्ति के पास इतना पैसा हो। इसलिए अगर आप रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं परंतु आपके पास पैसे का उचित प्रबंध नहीं है तो आप पैसे का प्रबंध करने के लिए लोन हेतु आवेदन कर सकते हैं।

अगर आप का क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आप अपनी बैंक से पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं अथवा बिजनेस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वही आप चाहे तो प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत किशोर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं और लोन के अंतर्गत प्राप्त हुए पैसे का इस्तेमाल रिलायंस फ्रेश की फ्रेंचाइजी पाने के लिए कर सकते हैं।

रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेने के लिए कर्मचारी (Reliance Fresh Franchise Staff)

यह जाहिर सी बात है कि जब आप रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी लेने के लिए इतना पैसा लगा रहे हैं तो आप इस बिजनेस के माध्यम से पैसा कमाना चाहते होंगे, तो इस प्रकार से आपको रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी को सही प्रकार से चलाने के लिए और फायदा कमाने के लिए कर्मचारियों की भी व्यवस्था करनी होगी।

शुरुआत में आपको फ्रेंचाइजी को सही प्रकार से चलाने के लिए 11 से 12 कर्मचारियों को नौकरी पर रखना होगा, जो कि अलग-अलग काम करते हैं जिसमें से कुछ कर्मचारी स्टॉक की देखरेख करते हैं और स्टॉक कम पड़ जाने पर उसकी पूर्ति करते हैं तो कुछ कर्मचारी बिलिंग का काम करते हैं वहीं कुछ कर्मचारी साफ सफाई का ध्यान रखते हैं।

रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी बिजनेस में लाभ (Reliance Fresh Franchise Profit)

आपके द्वारा अगर रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी को ओपन किया जाता है, तो आपको बहुत ही बढ़िया प्रॉफिट हासिल हो सकता है, क्योंकि आपने रिलायंस फ्रेश की फ्रेंचाइजी ली हुई है और आप यह जानते ही हैं कि रिलायंस हमारे देश का कितना जाना माना ब्रांड और कंपनी है और लोग इस पर आंख मूंदकर भरोसा भी करते हैं।

दूसरी बात यह है की रिलायंस फ्रेश सुपर मार्केट में जिन चीज की बिक्री होती है, वह दैनिक जीवन में इस्तेमाल में ली जाने वाली चीजें होती है। इसलिए कस्टमर ज्यादा आते हैं और कस्टमर ज्यादा आने का मतलब है ज्यादा बिक्री और ज्यादा बिक्री का मतलब है ज्यादा कमाई।

इस प्रकार से देखा जाए तो अगर आपने किसी मेट्रो सिटी में रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी ली हुई है तो आपकी महीने की कमाई 400000 से भी अधिक हो सकती है, वहीं mid-level की सीटी में अगर आपने फ्रेंचाइजी को ओपन किया हुआ है तो आपकी महीने की कमाई 1 लाख से ₹200000 के आसपास हो सकती है। हालांकि वास्तविक कमाई का अंदाजा आपको तभी लगेगा, जब आप रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी ओपन करेंगे और 1 महीने के लाभ को जोड़ेंगे।

यह पोस्ट भी जरुर पढ़ें :

क्या रिलायंस के पास फ्रेंचाइजी है (Reliance Mart Franchise Cost)

जी हां! आपने सही सुना। रिलायंस के पास फ्रेंचाइजी है और रिलायंस फ्रेंचाइजी देता भी है। यदि आप रिलायंस सुपरमार्केट की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तो रिलायंस फ्रेश सुपरमार्केट की फ्रेंचाइजी कैसे ले सकते हैं, इसकी जानकारी हमने आपको इसी आर्टिकल में बताई हुई है।

आप निश्चित कार्यवाही को पूरा करते हुए रिलायंस फ्रेश सुपरमार्केट की फ्रेंचाइजी प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। हालांकि बता दे की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको तगड़ा इन्वेस्टमेंट करना होता है। इसलिए जितने इन्वेस्टमेंट की आवश्यकता है, उससे 2 से ₹400000 एक्स्ट्रा अपने पास इकट्ठा कर ले, ताकि अन्य खर्चों को कवर किया जा सके।

रिलायंस फ्रेश को सब्जियां कैसे बेचें (Reliance Fresh Franchise Vegetables)

रिलायंस फ्रेश को सब्जियां बेचने के लिए आपको उनके लोकल ऑफिस से संपर्क साबित करना है या फिर रीजनल ऑफिस के कर्मचारियों से मिलना है। आप चाहे तो लोकल ऑफिस या फिर रीजनल ऑफिस के मैनेजर के फोन नंबर को इंटरनेट से प्राप्त कर सकते हैं या फिर आप ऑफलाइन भी ऑफिस को विजिट कर सकते हैं और वहां पर आवेदन दे सकते हैं। अगर उन्हंै आपसे सब्जियां कम कीमत पर मिलेंगी तो वह अवश्य ही आपके साथ कॉन्ट्रैक्ट कर लेंगे। इसके पश्चात आप रिलायंस फ्रेश को सब्जियां बेचना चालू कर सकते हैं और हर महीने बेची गई सब्जी की कंप्लीट पेमेंट प्राप्त कर सकते हैं।

रिलायंस मार्ट कैसे खोलें (How to get reliance mart franchise)

अगर आपके आसपास में रिलायंस मार्ट मौजूद है तो आपको वहां पर जाना है और वहां के मैनेजर से मिलना है और उनसे रिलायंस मार्ट खोलने से संबंधित प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है, वह आपको सभी प्रक्रिया के बारे में बता देंगे। प्रक्रिया के बारे में जानकारी पाने के बाद आपको उसी प्रक्रिया के हिसाब से चलते हुए रिलायंस मार्ट खोलने के लिए आवेदन करना है। अगर रिलायंस को आवश्यकता होगी तो वह आपको रिलायंस मार्ट खोलने के लिए सभी सहायता उपलब्ध करवाएगी। इस प्रकार से रिलायंस मार्ट ओपन किया जा सकता है।

FAQ : Reliance Franchise Cost

Q: रिलायंस फ्रेश क्या होता है?

ANS: रिलायंस फ्रेश सुपरमार्केट है, जहां पर दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली चीजें मिलती है।

Q: रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी की कस्टमर ईमेल आईडी क्या है?

ANS: रिलायंस फ्रेश की कस्टमर ईमेल आईडी customerservices@ril.com है।

Q: रिलायंस फ्रेश फ्रेंचाइजी से कितना पैसा कमा सकते हैं?

ANS: बड़े शहरों में हर महीने 4 से ₹500000 कमा सकते हैं। हालांकि यह निश्चित आंकड़ा नहीं है।

Q: क्या रिलायंस फ्रेश फ्रैंचाइज़ी गांव में चलेगी?

ANS: गांव के मुकाबले में शहर में इसके सफल होने के चांस ज्यादा होते हैं।

Q: रिलायंस फ्रेश का कस्टमर केयर नंबर क्या है?

ANS: रिलायंस फ्रेश का कस्टमर केयर नंबर 1800 891 0001 है।

यह भी पढ़ें :

Whatsapp GroupJoin
Telegram ChannelJoin
Share your love

3 Comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *