कल्याण ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी कैसे खोलें | Kalyan Jewellers Franchise Cost

Whatsapp Group Join
Telegram Channel Join

नमस्कार दोस्तों ! एक्सपर्ट कमाई (Expertkamai) ब्लॉग के बिजनिस एक्सपर्ट कमाई (Business Expert Kamai) कैटेगरी में आपका स्वागत है. आज कि पोस्ट में भी हम आपको फ्रेंचाइजी बिजनिस से सम्बंधित एक शानदार जानकारी देने जा रहे हैं. हमारे देश के टॉप ज्वेलरी बेचने वाले स्टोर में कल्याण ज्वैलर की गिनती होती है, जिसकी स्थापना टीएस कल्याण रमण के द्वारा की गई थी। इसका पहला स्टोर साल 1993 में भारत देश के केरल राज्य के Thrissur में ओपन किया गया था। वर्तमान के समय में कल्याण ज्वेलर्स के अलग-अलग दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 10000 से भी अधिक हो गई है।

भारत के लोकप्रिय सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के द्वारा इसका प्रचार प्रसार किया जाता है, क्योंकि कल्याण ज्वैलर ने अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया हुआ है। कल्याण ज्वैलर के द्वारा अपने बिजनेस का विस्तार करने के लिए फ्रेंचाइजी ऑफर की जा रही है। अगर आप भी कल्याण ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी पाना चाहते हैं तो आइए आर्टिकल में जानते हैं कि “कल्याण ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी कैसे खोलें” अथवा “कल्याण ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी कैसे लें।”

Read Also : तनिष्क ज्वैलरी स्टोर फ्रेंचाइजी कैसे ले?

कल्याण ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी कैसे खोलें | Kalyan Jewellers Franchise Kaise Khole | Kalyan Jewellers Franchise Contact

kalyan jewellers franchise

कल्याण ज्वैलर की आधिकारिक वेबसाइट इंटरनेट पर उपलब्ध है। आप आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कल्याण ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी पाने के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता है।

इसलिए आपको अगर कल्याण ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी पाना है तो इसके लिए आपको कल्याण ज्वेलर्स के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा या फिर आप चाहे तो कल्याण ज्वेलर्स की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भी संपर्क कर सकते हैं और फ्रेंचाइजी पाने से संबंधित बातचीत कर सकते हैं। नीचे आपके सामने कल्याण ज्वेलर्स फ्रेंचाइजी इंक्वायरी नंबर और कल्याण ज्वेलर्स फ्रेंचाइजी इंक्वायरी ईमेल आईडी दी गई है।

How to apply for kalyan jewellers franchise?
Contact No. –1800-425-7333
Email ID: info@kalyanjewellers.net

कल्याण ज्वेलर्स फ्रेंचाइजी के लिए इन्वेस्टमेंट | Kalyan Jewellers Franchise Investment | Kalyan Jewellers Franchise Cost

कल्याण ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी पाने के बाद आपको ज्वेलरी की बिक्री करनी होती है, जो कि सोने-चांदी, प्लाटेनियम या फिर अन्य कोई धातु हो सकती है अर्थात हमारा कहने का मतलब है कि आपको फ्रेंचाइजी के अंतर्गत महंगी चीजों की बिक्री करनी होती है। इसीलिए आपको फ्रेंचाइजी पाने के लिए तगड़ा इन्वेस्टमेंट भी करने की आवश्यकता होती है।

बताना चाहते हैं कि कल्याण ज्वेलर्स फ्रेंचाइजी मॉडल के अंतर्गत हर स्टोर की लागत कम से कम ₹20 करोड होती है अर्थात यहां पर कहने का मतलब यह है कि अगर आप कल्याण ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी पाना चाहते हैं तो कम से कम ₹20 करोड का इन्वेस्टमेंट आपको करने की आवश्यकता होगी। हालांकि हमारे ख्याल से आपको तकरीबन ₹21 करोड का बजट लेकर के चलना चाहिए ताकि आप अन्य खर्चों को कवर कर सकें।

कल्याण ज्वेलर्स फ्रेंचाइजी के लिए दस्तावेज | Kalyan Jewellers Franchise Documents

कल्याण ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी पाने के लिए आपको कुछ दस्तावेज की व्यवस्था करनी होती है। इन दस्तावेज की फोटोकॉपी कल्याण ज्वेलर्स की टीम के पास आपको जमा करना होता है।

  • फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट
  • प्रोपराइटर आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • प्रोपराइटर फोटो
  • बिजनेस पैन फोटो कॉपी
  • जीएसटी पंजीकरण सर्टिफिकेट
  • बिजनेस ऐड्रेस प्रूफ
  • फोन नंबर
  • ईमेल आईडी
  • यूनिट अथवा दुकान की एनओसी

कल्याण ज्वेलर्स फ्रेंचाइजी के लिए जगह | Kalyan Jewellers Franchise Space

कल्याण ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी पाने के बाद उसे स्थापित करने की आवश्यकता होती है। इसके लिए आपको पहले से ही जगह का प्रबंध करना चाहिए। जानकारी के अनुसार कल्याण ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी ओपन करने के लिए आपके पास 1000 स्क्वायर फीट से लेकर के 1500 स्क्वायर फीट जगह होनी चाहिए। यह जगह भी ऐसी लोकेशन पर होनी चाहिए जहां पर भीड़भाड़ ज्यादा हो। जैसे कि किसी व्यस्त चौराहे पर या फिर व्यस्त सड़क के बिल्कुल बगल में अथवा रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, एयरपोर्ट के आसपास में या फिर किसी हाई-फाई जगह के आसपास में।

कल्याण ज्वेलर्स फ्रेंचाइजी के लिए कर्मचारी | Kalyan Jewellers Franchise Worker

कल्याण ज्वेलर्स फ्रेंचाइजी यूनिट के लिए आपको शुरुआत में 6 से लेकर के 10 कर्मचारियों को नौकरी पर रखने की आवश्यकता होती है। इसमें सिक्योरिटी गार्ड भी होते हैं साथ ही कस्टमर को ज्वेलरी दिखाने वाले कर्मचारी भी होते हैं। इसके अलावा ज्वेलरी का स्टॉक रखने वाले वर्कर भी होते हैं, साथ ही बिलिंग करने वाले कर्मचारी होते हैं। इसके अलावा फ्रेंचाइजी यूनिट में साफ सफाई करने वाले कर्मचारी भी शामिल होते हैं। हालांकि आप चाहे तो अपनी सुविधा के मुताबिक कर्मचारियों की संख्या को घटा सकते हैं अथवा बढ़ा सकते हैं।

Read Also : MBA CHAIWALA Wala Franchise Kaise Le?

कल्याण ज्वेलर्स फ्रेंचाइजी के लिए ट्रेनिंग | Kalyan Jewellers Franchise Training

कल्याण ज्वेलर्स के द्वारा अपनी फ्रेंचाइजी स्थापित करने वाले हर व्यक्ति के यूनिट में काम करने वाले लोगों को ट्रेनिंग इंफॉर्मेशन दी जाती है। इसके अंतर्गत प्रोडक्ट डिस्प्ले ट्रेनिंग और हेल्पडेस्क ट्रेनिंग दी जाती है। यह ट्रेनिंग फ्रेंचाइजी हेतु आवेदन करने के बाद और फ्रेंचाइजी स्थापित करने के पहले दी जाती है। यानी कि कल्याण ज्वेलर्स की टीम के द्वारा फ्रेंचाइजी की स्थापना करने में आपको पूरा सपोर्ट दिया जाता है।

कल्याण ज्वेलर्स फ्रेंचाइजी में फायदा | Kalyan Jewellers Franchise Profit

वर्तमान के समय में कल्याण ज्वेलर्स हमारे देश में काफी जाना माना नाम बन चुका है और इसकी गिनती टॉप ज्वेलरी ब्रांड में होती है। इसीलिए अगर आपके द्वारा कल्याण ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी को ओपन किया जाता है, तो आपको इस फ्रेंचाइजी से बहुत ही अच्छा फायदा प्राप्त हो सकता है।

क्योंकि हमारे देश में वैसे भी लोगों को सोने चांदी खरीदना काफी ज्यादा पसंद है। लोग अपने भविष्य के लिए सोना चांदी खरीदते हैं या फिर अपने शौक के लिए सोना चांदी खरीदते हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी चालू करने के बाद आपको रोजाना ग्राहक प्राप्त होंगे जिससे आपकी कमाई रोजाना होगी और इसकी वजह से आपके पास पैसे का आवागमन भी बराबर बना रहेगा।

कल्याण ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी में जोखिम | Kalyan Jewellers Franchise Is Safe

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि इस फ्रेंचाइजी मॉडल में आपको महंगे महंगे आइटम की बिक्री करनी होती है। इसलिए यहां पर सबसे बड़ा जोखिम यह होता है कि आपको सिक्योरिटी का उचित प्रबंध करना होता है। अगर सिक्योरिटी का उचित प्रबंध नहीं होता है तो कई बार फ्रेंचाइजी स्टोर पर चोरी भी हो सकती है, जिससे आपको तगड़ा नुकसान हो सकता है।

इसके लिए सिक्योरिटी का उचित प्रबंध करवाएं और फ्रेंचाइजी स्टोर में हर पॉसिबल जगह पर कैमरे का सेटअप करवाएं, साथ ही जिन कर्मचारियों को नौकरी पर रख रहे हैं उनकी पूरी तरह से पहचान कर ले और हो सके तो उनकी कोई पहचान दस्तावेज की फोटो कॉपी अपने पास जमा करवा ले।

कल्याण ज्वेलर्स फ्रेंचाइजी में क्या होना चाहिए?

कल्याण ज्वेलर्स फ्रेंचाइजी में काम करने के लिए 7 से 10 कर्मचारी होने चाहिए। इसके अलावा आवश्यकता के हिसाब से कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए, साथ ही बिलिंग काउंटर होना चाहिए तथा प्रोडक्ट डिस्प्ले एरिया भी अवश्य ही होना चाहिए। इसके अलावा ट्रायल रूम होना चाहिए साथ ही एयर कंडीशनर भी होना चाहिए और आवश्यक जगह पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित होना चाहिए। इसके अलावा आप चाहे तो ऑप्शन के तौर पर डिलीवरी सर्विस भी प्रदान कर सकते हैं।

FAQ :

Q: किसी भी कंपनी की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

ANS: जिस कंपनी की फ्रेंचाइजी आप पाना चाहते हैं उस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q: क्या कल्याण ज्वेलर्स गोल्ड प्योर है?

ANS: कल्याण ज्वेलर्स के द्वारा यह दावा किया जाता है कि वह 100 पर्सेंट शुद्ध गोल्ड क्वालिटी देते हैं।

Q: कल्याण ज्वेलर्स का कस्टमर केयर नंबर क्या है?

ANS: कल्याण ज्वेलर्स का कस्टमर केयर नंबर
1800-425-7333 है।

Q: कल्याण ज्वेलर्स फ्रेंचाइजी खोलने में कितना पैसा लगेगा?

ANS: शुरुआती इन्वेस्टमेंट 2 करोड़ रुपए के आस-पास हो सकता है।

Q: क्या कल्याण ज्वेलर्स फ्रेंचाइजी लेना फायदेमंद हो सकता है?

ANS: जी हां! वास्तव में फ्रेंचाइजी लेना फायदेमंद हो सकता है।

Read Also :

Whatsapp Group Join
Telegram Channel Join