Vishal Mega Mart Franchise Cost : विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी कैसे लें

Whatsapp GroupJoin
Telegram ChannelJoin


नमस्कार दोस्तों ! एक्सपर्ट कमाई ब्लॉग के बिजनिस एक्सपर्ट कमाई (Business Expert Kamai) कैटेगरी में आपका स्वागत है. आज कि पोस्ट में भी हम आपको फ्रेंचाइजी बिजनिस (Franchise Business) से सम्बंधित एक शानदार जानकारी देने जा रहे हैं. अगर आप तगड़ा इन्वेस्टमेंट करके तगड़ा पैसा कमाने के लिए कोई बेहतरीन बिजनेस आइडिया ढूंढ रहे हैं, तो आपको विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी बिजनेस आइडिया के बारे में अवश्य ही विचार करना चाहिए। विशाल मेगा मार्ट हमारे देश के टॉप मेगा मार्ट की लिस्ट में शामिल रहता है। अगर आप इनके साथ जुड़ करके काम करना चाहते हैं तो आप विशाल मेगा मार्ट की फ्रेंचाइजी प्राप्त करके उसे अपने इलाके में स्थापित करवा सकते हैं और फिर मेगा मार्ट की फ्रेंचाइजी का संचालन करके पैसा कमा सकते हैं।

आखिर विशाल मेगा मार्ट की फ्रेंचाइजी कैसे मिलेगी, यह भी जानना आपके लिए जरूरी है क्योंकि फ्रेंचाइजी लेने की प्रक्रिया के बारे में पता होने पर ही आप विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी प्राप्त कर सकेंगे और अपना बिजनेस चालू कर सकेंगे। आइए हम आपको इस आर्टिकल में जानकारी प्रदान करते हैं कि “विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी क्या है” और “विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी कैसे लें।”

vishal mega mart franchise cost in india

Read Also :

विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी क्या है

विशाल मेगा मार्ट एक बड़ी कंपनी है, जिसके द्वारा देशभर में अलग-अलग जगह पर Vishal MegaMart के नाम से हाइपरमार्केट का संचालन किया जाता है। हाइपरमार्केट एक ऐसी जगह होती है, जहां पर अलग अलग ब्रांड और अलग-अलग क्वालिटी वाली तथा अलग-अलग प्रकार के आइटम एक ही जगह पर मिलते हैं।

यानी कि विशाल मेगा मार्ट में अगर आप शॉपिंग करने जाते हैं तो आपको यहां पर कपड़े भी मिल जाते हैं, फल फ्रूट मिल जाते हैं, हेल्थ केयर से संबंधित आइटम भी मिल जाते हैं। इसके अलावा अन्य कई चीजें भी यहां पर आपको मिल जाती है। विशाल मेगा मार्ट की स्थापना रामचंद्र अग्रवाल जी के द्वारा की गई थी।

इनके द्वारा साल 2001 में इसकी शुरुआत की गई थी और अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने विशाल मेगा मार्ट को आज देश के अलग-अलग राज्यों में स्थापित करने में सफलता प्राप्त कर ली है। यहां तक कि देश के कई ग्रामीण इलाकों में भी विशाल मेगा मार्ट ओपन हो चुका है, जहां पर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को शॉपिंग करने की फैसिलिटी मिल रही है। अपनी मनपसंद की चीजों को अच्छे दाम पर पाने के लिए आप भी विशाल मेगा मार्ट की फ्रेंचाइजी पर विजिट कर सकते हैं।

विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी कैसे लें (Vishal Megamart Franchise Kaise Le)

विशाल मेगा मार्ट की फ्रेंचाइजी लेने के लिए कोई ऐसी प्रक्रिया नहीं है, जिसमें आप ऑनलाइन आवेदन करें और तुरंत ही आपको उसकी सूचना मिल जाए। हालांकि विशाल मेगा मार्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको फ्रेंचाइजी से संबंधित इंक्वायरी सेंड करने का ऑप्शन मिलता है।

जिसके अंतर्गत आप इंक्वायरी सेंड करते हैं, तो विशाल मेगा मार्ट की टीम निश्चित दिनों में आपसे संपर्क करती है और उसके बाद आप उनसे फ्रेंचाइजी से संबंधित बातचीत ऑनलाइन कर सकते हैं और आवश्यक प्रक्रिया को करते हुए विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी प्राप्त कर सकते हैं। नीचे आपको विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी पाने की पूरी प्रक्रिया बताई जा रही है।

1: विशाल मेगा मार्ट की फ्रेंचाइजी पाने के लिए नीचे जो लिंक दिया गया है, उस पर आपको क्लिक करना है। ऐसा करने से आपकी स्क्रीन पर एक पेज ओपन होता है।

विजिट लिंक: https://www.vishalmegamart.com/en-in/contact-us?id=contactus

2: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर जो पेज आया है, उसमें आपको नीचे दी गई जानकारियों को दर्ज करना है।

Full Name: जिस व्यक्ति को फ्रेंचाइजी लेनी है, उसे अपने नाम को यहां पर डालना है।

Email: फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति को अपनी ईमेल आईडी यहां पर इंटर करनी है।

Phone number: आपको अपने फोन नंबर को यहां पर इंटर करना है।

Reason to Contact: आप किस लिए विशाल मेगा मार्ट की टीम से संपर्क करना चाहते हैं, उसका सिलेक्शन यहां पर करें। आपको यहां पर अदर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Mesaage: आप जो मैसेज विशाल मेगा मार्ट की टीम को देना चाहते हैं उसे यहां पर इंटर कर दें।

3: अब आखरी में काले रंग के बॉक्स में दिखाई दे रही सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

इस प्रकार से आपका मैसेज विशाल मेगा मार्ट की टीम तक पहुंच जाता है और वह कुछ ही दिनों में आपसे संपर्क स्थापित करते हैं।

विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी हेल्पलाइन नंबर (Vishal Megamart Helpline Number)

हमने आर्टिकल में आपको विशाल मेगा मार्ट की फ्रेंचाइजी लेने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। अब हम नीचे आपको विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी हेल्पलाइन नंबर भी दे रहे हैं, ताकि आप विशाल मेगा मार्ट की टीम से बात करके फ्रेंचाइजी से संबंधित जानकारी पाना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकें। नीचे आपको फ्रेंचाइजी इंक्वायरी हेल्पलाइन नंबर भी दिया जा रहा है और विशाल मेगा मार्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी भी दी जा रही है।

● ईमेल आईडी: customercare@vishalmegamart.com
● हेल्पलाइन नंबर: 0124-4555100

Read Also : तनिष्क ज्वैलरी स्टोर फ्रेंचाइजी कैसे ले?

Vishal Mart Franchise के लिए आवश्यक चीजें

विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी पाने के लिए अथवा विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए आपको कुछ आवश्यक बातों को ध्यान में रखना होता है, जो निम्नानुसार है।

  • जगह की आवश्यकता

आपको इस बात को समझने की आवश्यकता होती है कि जब आप विशाल मेगा मार्ट ओपन करते हैं तो इसके लिए आपको जगह की आवश्यकता होती है। यह जगह कितनी हो सकती है, यह डिपेंड करता है कि आप कितने बड़े पैमाने पर विशाल मेगा मार्ट की फ्रेंचाइजी चालू कर रहे हैं।

  • दस्तावेज

विशाल मेगा मार्ट की फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए जब आप आवेदन की प्रक्रिया को चालू करते हैं तो विशाल मेगा मार्ट की टीम आपसे कुछ आवश्यक दस्तावेज जमा करने के लिए कहती है। इसलिए अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज को पहले से ही इकट्ठा कर ले और उनकी फोटोकॉपी करवा ले।

  • कर्मचारी (Vishal mega mart job)

आंकड़े के अनुसार विशाल मेगा मार्ट की फ्रेंचाइजी को शुरू करने के लिए आपको कुछ कर्मचारियों की भी व्यवस्था करनी होती है। शुरुआत में आपको अपने आप को लेकर के 3 से 4 कर्मचारियों को नौकरी पर रखने की आवश्यकता होती है। हालांकि हमने देखा है कि कई लोग अपनी सुविधा के लिए इससे भी अधिक कर्मचारियों को नौकरी पर रखते हैं, ताकि सही प्रकार से मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी का संचालन हो सके।

  • फंड की आवश्यकता

विशाल मेगा मार्ट काफी सफल हो गया है। इसीलिए इसकी फ्रेंचाइजी पाने के लिए आपको तगड़ा अमाउंट भी अपने पास रखने की आवश्यकता होती है। फ्रेंचाइजी की कीमत में आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होता है। इसके अलावा भी अन्य कई छोटे मोटे खर्चे होते हैं, जो विशाल मेगा मार्ट की टीम आपसे वसूल करती है।

विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी के लिए दस्तावेज

नीचे आपको उन दस्तावेज की सूची दी गई है, जिसकी आवश्यकता आपको विशाल मेगा मार्ट की फ्रेंचाइजी लेने के लिए पड़ सकती है।

● आधार कार्ड की फोटो कॉपी
● पैन कार्ड की फोटो कॉपी
● पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो
● फोन नंबर
● ईमेल आईडी
● बैंक खाता पासबुक की फोटो
● जीएसटी सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी
● लैंड एग्रीमेंट की फोटो कॉपी
● एनओसी सर्टिफिकेट
● अन्य दस्तावेज

विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी में प्रॉफिट मार्जिन (Vishal Mega Mart Profit)

विशाल मेगा मार्ट के द्वारा इस बात की जानकारी तो नहीं दी गई है कि आपको विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी में कितना प्रॉफिट मार्जिन मिलेगा, परंतु साल 2018 के आंकड़े के अनुसार विशाल मेगा मार्ट की फ्रेंचाइजी का प्रॉफिट मार्जिन 2252 करोड़ था।

इस प्रकार से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी को शुरू करने वाले व्यक्ति को बहुत ही अच्छा फायदा प्राप्त हो सकता है। आप विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी के तहत कंपनी के आइटम से 30 पर्सेंट का प्रॉफिट मार्जिन हासिल कर सकते हैं। इस बिजनेस में आप की कितनी कमाई होगी, यह सभी डिपेंड करता है कि कितने कस्टमर आपके फ्रेंचाइजी स्टोर पर आ रहे हैं। ज्यादा कस्टमर मतलब ज्यादा कमाई।

विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी के लिए जगह

जानकारी के अनुसार विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए आपको 3000 स्क्वायर फुट से लेकर के 4000 स्क्वायर फुट की जगह की आवश्यकता हो सकती है। यह जगह अगर किसी मार्केट के आसपास या फिर भीड़भाड़ वाली जगह पर मौजूद है तो आप की फ्रेंचाइजी तगड़ी कमाई करने में सफल हो सकती है।

इसलिए रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, एयरपोर्ट अथवा रोड के बिल्कुल बगल में ही फ्रेंचाइजी ओपन करने के लिए जगह की व्यवस्था करें। जगह का चुनाव करने के बाद आपको उस पर एक स्टोर और गोदाम बनाने की आवश्यकता हो सकती है। हालांकि आप चाहे तो ऐसी जगह की तलाश कर सकते हैं जहां पर पहले से ही गोदाम और स्टोर बना बनाया आपको मिल जाए।

● Store Space :- 3000sq ft. 4000 sq ft.
● Godown Space :- 5000 sq ft.

विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी इन्वेस्टमेंट (Vishal Mega Mart Franchise Cost in India)

विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी पाने के लिए आपको तगड़ा पैसा लगाने की आवश्यकता होती है। इसलिए अगर आपके पास पैसे कम पड़ रहे हैं तो आप मुद्रा लोन योजना के तहत पैसे के लिए लोन प्राप्त कर सकते हैं। विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी के लिए कितना पैसा लगाना पड़ेगा, इसकी जानकारी आपको नीचे दी जा रही है।

जमीन की कीमत: अगर जमीन आपके नाम पर है तो आपको यह पैसा नहीं लगाना होगा और अगर जमीन आपकी नहीं है तो कम से कम 15 से लेकर 20 लाख रुपए आपको लगाने होंगे।

डिस्ट्रीब्यूटर फीस: डिस्ट्रीब्यूटर फीस तकरीबन ₹500000 से लेकर ₹700000 तक हो सकती है।

गोडाउन कॉस्ट: गोडाउन कॉस्ट 1500000 से लेकर ₹20000 तक का हो सकता है।

स्टॉक कॉस्ट: 1500000 से लेकर ₹2000000 तक का स्टॉक कॉस्ट हो सकता है।

अन्य चार्ज: अन्य चार्ज के तौर पर आपको 500000 से लेकर ₹1000000 की एक्स्ट्रा व्यवस्था करने की आवश्यकता होती है।

इस प्रकार से देखा जाए तो आपको विशाल मेगा मार्ट की फ्रेंचाइजी लेने के लिए तकरीबन 50 लाख रुपए से लेकर के 60 लाख रुपए तक का इन्वेस्टमेंट करना पड़ता है।

विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी लेने के फायदे

विशाल मेगा मार्ट की फ्रेंचाइजी लेने के एडवांटेज निम्नानुसार है।

● विशाल मेगा मार्ट की फ्रेंचाइजी लेने पर आपको ऐसे ब्रांड के साथ काम करने का मौका मिलता है जो पहले से ही मार्केट में छाया हुआ है।

● विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी के तहत आप बहुत सारे प्रोडक्ट की बिक्री कर सकते है, जिसकी वजह से अलग-अलग कस्टमर आप की फ्रेंचाइजी पर आते हैं।

● विशाल मेगा मार्ट की टीम के द्वारा आपको फ्रेंचाइजी से संबंधित सभी सपोर्ट दिया जाता है।

● कंपनी के द्वारा आपको सॉफ्टवेयर दिए जाते हैं, ताकि आसानी से आप अपने स्टोर को मैनेज कर सके और बिलिंग के काम को भी सरलता से कर सकें।

● विशाल मेगा मार्ट की फ्रेंचाइजी सही जगह पर शुरू करने पर आपको बहुत ही तगड़ा प्रॉफिट प्राप्त होता है।

● विशाल मेगा मार्ट की टीम के द्वारा आपको यह भी बताया जाता है कि कैसे आपको अपने विशाल मेगा मार्ट की मार्केटिंग करनी है।

विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी की कैटेगरी

विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी में निम्न कैटेगरी से संबंधित आइटम की बिक्री होती है।

● Women
● Kids & Infants
● Men’s Fashion
● Home & Kitchen
● Appliances
● Travel
● Food
● Personal Care
● Household Care

क्या विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी लेना फायदेमंद है?

आज के समय में हर व्यक्ति ज्यादा झंझट पालने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में वह किसी ऐसी जगह पर ही जाना पसंद करता है, जहां पर उसे अपनी आवश्यकता वाली सभी चीजें प्राप्त हो जाए। ऐसे में वह किसी सुपरमार्केट या फिर हाइपरमार्केट में जाता है, क्योंकि सुपरमार्केट अथवा हाइपरमार्केट में सभी प्रकार की चीजें एक ही जगह पर उसे मिल जाती है।

इसलिए उसे शॉपिंग करने के लिए या फिर अपने पसंद के आइटम को पाने के लिए बार-बार एक दुकान से दूसरी दुकान पर धक्के खाने की आवश्यकता नहीं होती है। इस प्रकार से कहा जा सकता है कि विशाल मेगा मार्ट फ्रेंचाइजी चालू करने पर आपको वास्तव में फायदा होगा, क्योंकि एक तो लोग शॉपिंग करने के लिए फ्रेंचाइजी में जाते हैं, दूसरे कई लोग हैं जो सोशल स्टेटस मेंटेन करने के लिए भी फ्रेंचाइजी में जाते हैं और वहां से फोटो क्लिक करके उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं।

FAQ:

Q: मैं विशाल मेगा मार्ट का सदस्य कैसे बन सकता हूं?

ANS: आप विशाल मेगा मार्ट वेबसाइट पर ऑनलाइन खरीदारी करते हैं और अपना फोन नंबर देते हैं तो आप विशाल मेगा मार्ट सदस्य बन जाते हैं।

Q: V Mart Franchise कैसे खोलें?

ANS: V-mart खोलने के लिए आपको v-mart की फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करना चाहिए।

Q: विशाल मेगा मार्ट का मालिक कौन है ?

ANS: विशाल मेगा मार्ट के मालिक का नाम रामचंद्र अग्रवाल है।

Q: क्या वी मार्ट एक फ्रेंचाइजी है?

ANS: जी हां वी मार्ट ऐक फ्रेंचाइजी है।

Q: विशाल मेगा मार्ट की वेबसाइट क्या है?

ANS: विशाल मेगा मार्ट की आधिकारिक वेबसाइट Vishalmegamart.com है।

Read Also :

Whatsapp GroupJoin
Telegram ChannelJoin
Share your love

4 Comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *